HSSC PMT 2026: हरियाणा जेल विभाग भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ जानें
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जेल विभाग में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (पुरुष/महिला) और वार्डर (पुरुष/महिला) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए पदों से 25 गुना तक उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट सूची जारी कर दी है।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 2026 के तहत असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल (पुरुष/महिला) और वार्डर (पुरुष/महिला) के 1238 पदों पर भर्ती के लिए पीएमटी शेड्यूल और उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से PMT शेड्यूल और उम्मीदवारों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने तय भर्ती शर्तों के आधार पर अगले चरण यानी फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए पदों की कुल संख्या से 25 गुना तक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। शारीरिक माप परीक्षण (PMT) जेल वार्डर और असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट पदों के लिए चयन प्रक्रिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अनिवार्य चरण है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों के आधार पर किया जाएगा-
- कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) - लिखित परीक्षा
- शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
इस आधिकारिक नोटिस में पीएमटी का पूरा शेड्यूल, तारीखें, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर की विस्तृत सूची शामिल की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय पर अपने आवंटित केंद्र पर पहुंचें।
इन पदों के लिए जारी हुई शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जेल विभाग के तहत निम्नलिखित चार प्रमुख श्रेणियों के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए गए हैं-
- असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल - पुरुष
- असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल - महिला
- वार्डर महिला
- वार्डर पुरुष
HSSC CET ग्रुप सी कैंडिडेट्स लिस्ट और शेड्यूल कैसे चेक करें?
- सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Latest Notifications" या "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद "HSSC CET Group C PMT Date / Candidates List 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची की एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- इस लिस्ट में आप अपना नाम या रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके अपना स्टेटस देख सकते हैं।
पीएमटी के समय साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज-
शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ ले जाना अनिवार्य है-
- HSSC CET ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026
- एक मूल और वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सरकारी आईडी)
- फोटो पहचान पत्र की एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी
- श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]Rajasthan CET Application 2026: राजस्थान सीईटी स्नातक-स्तर के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न अधीनस्थ सेवाओं में भर्ती के लिए एक पात्रता परीक्षा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार