Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 12:50 PM IST | 1 min read
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया का विस्तृत शेड्यूल अभ्यर्थी के यूजरनेम पर दिखाई देगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से अभ्यर्थी के लॉगिन पोर्टल पर दिखाए गए शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी-2025 ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिनका बायोमेट्रिक डेटा (अंगूठे के निशान आदि) परीक्षा के दौरान सफलतापूर्वक दर्ज नहीं हो पाया था। आयोग अब ऐसे अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया आयोजित कर रहा है।
एचएसएससी सीईटी-2025 ग्रुप सी के लिए बायोमेट्रिक डेटा सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है एचएसएससी सीईटी-2025 ग्रुप-सी की लिखित परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कैप्चरिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस संबंध में संबंधित अभ्यर्थियों को उनके स्कोरकार्ड के माध्यम से पहले ही सूचित कर दिया गया था। अब यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन 11 मई 2026 से शुरू किया जाएगा।