HSSC CET 2025 Group C: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी आवेदन सुधार विंडो आज से खुली, 24 अक्टूबर तक करें करेक्शन
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 07:33 AM IST | 1 min read
नोटिस में कहा गया कि, आयोग कार्यालय में भौतिक रूप में श्रेणी सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप सी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर से करेक्शन पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर लॉगिन करके अपने एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी 2025 आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी 2025 करेक्शन विंडो 24 अक्टूबर तक खुली रहेगी। एचएसएससी ने कहा कि, आयोग कार्यालय में भौतिक रूप में श्रेणी सुधार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “शीतल एवं अन्य बनाम हरियाणा राज्य एवं अन्य शीर्षक से दिनांक 01.07.2025 को सीडब्ल्यूपी संख्या 17581/2025 में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, आयोग ने सीईटी ग्रुप-सी 2025 परीक्षा के लिए सुधार पोर्टल शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 26.07.2025 और 27.07.2025 को आयोजित की गई थी।”
आयोग ने कहा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 17.10.2025 से 24.10.2025 (रात 11.59 बजे) तक लिंक https://onetimeregn.haryana.gov.in/ का उपयोग करके सुधार पोर्टल पर जाएं। एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की गई थी।
आगे बताया गया कि, “उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने दावे के समर्थन में बढ़ाई गई कट-ऑफ तिथि अर्थात 14.06.2025 को या उससे पहले वैध आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर दें।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एचएसएससी की वेबसाइट hssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
एचएसएसएसी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “विगत 26-27 जुलाई को संपन्न हुए सीईटी ग्रुप सी 2025 परीक्षा हेतु करेक्शन पोर्टल खोल दिया गया है। यह पोर्टल 17/10/2025 से लेकर 24/10/2025 रात 11:59 मिनट तक खुला रहेगा।”
अगली खबर
]JNU News: जेएनयू में छात्र चुनावों से पहले झड़पें, एबीवीपी और वामपंथी समूहों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एक वामपंथी सदस्य ने बैठक के दौरान भेदभावपूर्ण टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि ‘‘यूपी-बिहार के लोग तथा एबीवीपी के छात्र जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं और उन्हें बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।’’
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र