HPSC Recruitment 2024: एचपीएससी के 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन; ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | June 4, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल जैसे 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल यानी 5 जून को अंतिम तिथि है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इस रिक्ति के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से रिक्ति के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्लेसमेंट ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर समेत अन्य पदों को भरा जाएगा। वहीं, इनमें से कई पद आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
HPSC Recruitment 2024: पात्रता, आयु सीमा
एचपीएससी भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उसे न्यूनतम 55% अंकों के साथ पीजी और नेट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Also read HPSC HCS 2023 Result: हरियाणा सिविल सर्विस प्रीलिम रिजल्ट जारी, डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
HPSC Assistant Director 2024: कैसे करें आवेदन ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अभ्यर्थी शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच