HPSC Exam Schedule 2024: एचपीएससी एएमओ, पीजीटी भर्ती परीक्षा शेड्यूल hpsc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 17, 2024 | 10:43 AM IST | 1 min read
एचपीएससी एएमओ, पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 सितंबर, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एचपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद ए4 आकार के कागज पर उसका प्रिंट लेना होगा
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एएमओ, पीजीटी और असिस्टेंट आर्किटेक्ट पदों के लिए भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी एएमओ, पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 सितंबर, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एचपीएससी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद ए4 आकार के कागज पर उसका प्रिंट लेना होगा, जिससे कि उनकी तस्वीरें और अन्य विवरण आसानी से देखे/सत्यापित किए जा सकें।
जिन अभ्यर्थियों के पास अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के प्रवेश पत्र होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
HPSC Exam Schedule 2024: परीक्षा शेड्यूल
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पदों की स्क्रीनिंग परीक्षा 23 सितंबर को आयोजित की जाएगी। स्नातकोत्तर शिक्षक गणित, स्नातकोत्तर शिक्षक संस्कृत और पंजाबी पदों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज परीक्षा क्रमशः 23, 24 और 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। असिस्टेंट आर्किटेक्ट (ग्रुप-बी) स्क्रीनिंग टेस्ट 29 सितंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा