Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 06:42 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 312 रिक्तियां भरी जाएंगी।

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए 30 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद चार दिनों की अवधि के लिए एक सुधार विंडो खोली जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया हो।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूटदी जाएगी।
असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या 50% अंकों के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक महिला होना चाहिए और हिमाचल प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
श्रेणी | कुल शुल्क |
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क (100 रुपये) तथा प्रोसेसिंग शुल्क (700 रुपये) होगा। | 800 रुपये |
सुधार शुल्क (ORAS जमा करने की अंतिम तिथि के 3 दिन बाद, 4 दिनों की अवधि के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा) | 100 रुपये |
परीक्षा के लिए कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा और प्रोविजनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों को HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस बारे में जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन आईडी, नाम और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल आईडी पर एक वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले डालना होगा।