HPCL Admit Card 2025: एचपीसीएल एडमिट कार्ड जूनियर एग्जिक्यूटिव सहित अन्य पदों के लिए जारी, एग्जाम 14 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | August 20, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
एचपीसीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और यूजर पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने आज यानी 20 जुलाई को एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एक्जिक्यूटिव - सिविल/ मैकेनिकल/ क्वालिटी कंट्रोल, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट hindustanpetroleum.com के माध्यम से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीसीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, यूजर पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचपीसीएल सीबीटी परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एचपीसीएल एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट और जूनियर एक्जिक्यूटिव - सिविल सहित विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। एचपीसीएल परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट परीक्षा की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं और अपना मूल्यांकन कर सकते हैं।
Also read SSC OTR Edit Window: एसएससी ओटीआर एडिट विंडो आज से ssc.gov.in पर खुली, अंतिम तिथि 31 अगस्त
सीबीटी (सामान्य योग्यता + तकनीकी/व्यावसायिक ज्ञान) में योग्यता अंक अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60% अंक और एससी/ एसटी/ ओबीसीएनसी/ पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 54% अंक हैं। इसके अलावा, तकनीकी/ प्रोफेशनल नॉलेज में सभी श्रेणियों के लिए योग्यता अंक 50% है। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने होंगे।
परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। एचपीसीएल इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 375 पदों को भरेगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीसीएल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
HPCL Junior Executive Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीसीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
- होमपेज पर, करियर - जॉब ओपनिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, ‘अधिकारियों और कनिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती (2025-26)’ के अंतर्गत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एचपीसीएल एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी