HP Board 10th Result 2025: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में साइना ठाकुर ने किया टॉप, शीर्ष 10 में 29 छात्राएं शामिल
Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के डीसी, हेमराज बैरवा द्वारा की गई। इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी थी और इस बार 79.8 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने किया टॉप किया है
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपने एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं के नतीजे DigiLocker पर भी देख सकेंगे। विद्यार्थियों की मार्कशीट DigiLocker वेबसाइट और एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध है।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 95,495 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि 75,862 छात्रों ने परीक्षा पास की है। कम्पार्टमेंट वाले छात्रों की संख्या 5,563 है, जबकि फेल छात्रों की संख्या 13,574 है, वहीं कुल पास प्रतिशत 79.8% है।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 टॉप 10 में कुल 117 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई, जिनमें 88 छात्र और 29 छात्राएं शामिल हैं।
एचपी बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के डीसी, हेमराज बैरवा द्वारा की गई। इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी थी और इस बार 79.8 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने 696 अंकों के साथ 99.43 प्रतिशत स्कोर हासिल कर टॉप किया है।
एचपीबीओएसई कक्षा 10 के रिजल्ट में हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र की रिधिमा ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिद्धिमा ने कुल 695 अंक प्राप्त किए हैं यानी 99.29% अंक हासिल किए हैं।
hpbose 10th class result 2025: 10वीं के टॉपर्स
- साइना ठाकुर - 696 अंक, 99.43 प्रतिशत
- रिद्धिमा शर्मा - 695 अंक, 99.29 प्रतिशत
- मुदिता शर्मा , पर्निका शर्मा - 694 अंक, 99.14 प्रतिशत
- अन्वी सिंह, 693 अंक, 99.00 प्रतिशत
- आरुषि धीमान, 692 अंक , 98.86 प्रतिशत
- प्रिया, 692 अंक , 98.86 प्रतिशत
hpbose 10th class result 2025: पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया
HPBOSE कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 30 मई तक खुली है। पुनर्मूल्यांकन के लिए पात्र होने के लिए, छात्रों को संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल