HPBoSE Supplementary Exam 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाएं शुरू, कंपलीट शेड्यूल जानें

Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 02:54 PM IST | 3 mins read

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं आज, 3 जुलाई 2026 से सुबह 8:45 बजे के सत्र में शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षा 16 जुलाई तक चलेगी, जिसके लिए छात्र और स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, ये पूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होकर आगामी 16 जुलाई 2026 तक चलेंगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं आज, 3 जुलाई 2026 से राज्यभर में शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हैं। बोर्ड के अध्यक्ष ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपने एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने की सलाह दी है।

इसी के साथ, बोर्ड ने प्रश्नपत्रों की सीरीज, प्रैक्टिकल परीक्षा और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को लेकर कई महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका पालन करना छात्रों के लिए अनिवार्य है।

16 जुलाई तक चलेगी परीक्षा, 15 मिनट पहले मिलेंगे प्रश्नपत्र

बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, ये पूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होकर आगामी 16 जुलाई 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से निर्धारित किया गया है। हालांकि, छात्रों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले (सुबह 8:45 बजे) ही वितरित कर दी जाएंगी, ताकि छात्र प्रश्नपत्र को अच्छी तरह पढ़ सकें और ओएमआर शीट/उत्तर पुस्तिका के पन्नों की गिनती कर अपनी डिटेल्स सही-सही भर सकें।

प्रश्नपत्रों के लिए 'फोर-सीरीज' फॉर्मूला,

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 12 मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र चार अलग-अलग सीरीज में तैयार किए गए हैं-

  1. ये हैं वो 12 विषय - अंग्रेजी, गणित, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और संस्कृत।
  2. A, B, C सीरीज - इन विषयों के प्रश्नपत्र सामान्य तौर पर तीन सीरीज- (A), (B), और (C) में बांटे जाएंगे। छात्रों को अपने प्रश्नपत्र की सीरीज को उत्तर पुस्तिका/ओएमआर शीट के निर्धारित बॉक्स में कैपिटल लेटर में लिखना अनिवार्य होगा।

विशेष छात्रों को मिलेगी 'E' सीरीज

'E' सीरीज का नियम - प्रश्नपत्र की 'E' सीरीज केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) यानी दिव्यांग श्रेणी के परीक्षार्थियों को ही उपलब्ध कराई जाएगी।

फेल या अनुपस्थित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा आंतरिक होगी

ऐसे छात्र जो पिछली प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे थे, उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा इस परीक्षा अवधि के दौरान ही उनके संबंधित स्कूल या परीक्षा केंद्र पर आंतरिक रूप से आयोजित की जाएगी। केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी सुविधानुसार इन छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख नोट करवा दें।

इन कैटेगरी के छात्रों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा

HPBoSE के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यह पूरक परीक्षा कंपार्टमेंट, एसेंशियल इम्प्रूवमेंट, ऑप्शनल इम्प्रूवमेंट, स्पेशल चांस, एडिशनल सब्जेक्ट और बोर्ड के नियमों के तहत योग्य पाए गए डिप्लोमा होल्डर री-अपीयर कैटेगरी के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट के 'Student Corner' से और स्कूल अपने 'School Login' से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- कैलकुलेटर, सेल्युलर फोन (मोबाइल), पेजर या स्मार्ट वॉच आदि ले जाने और उनका उपयोग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई छात्र इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

HPBoSE Supplementary Exam 2026: 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि
विषय का नाम
03-07-2026
अंग्रेजी (English)
04-07-2026

i) अकाउंटेंसी (Accountancy)

ii) भौतिक विज्ञान (Physics)

iii) संस्कृत (Sanskrit)

06-07-2026

i) इतिहास (History)

ii) जीव विज्ञान (Biology)

07-07-2026
राजनीति विज्ञान (Political Science)
08-07-2026
अर्थशास्त्र (Economics)
09-07-2026
हिंदी (Hindi)
10-07-2026
गणित (Mathematics)
13-07-2026

i) बिजनेस स्टडीज (Business Studies)

ii) रसायन विज्ञान (Chemistry)

iii) लोक प्रशासन (Public Administration)

14-07-2026

i) संगीत - गायन (Music Vocal)

ii) प्राइवेट सिक्योरिटी - NSQF

iii) समाजशास्त्र (Sociology)

iv) कृषि - NSQF (Agriculture)

15-07-2026
भूगोल (Geography)
16-07-2026

i) शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

ii) कंप्यूटर साइंस - इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिसेस (Computer Science)

Also read AI Education: पंजाब के सरकारी विद्यालयों में एआई की पढ़ाई की जाएगी शुरू - शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

HPBoSE Supplementary Exam 2026: 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि
विषय का नाम
03-07-2026
गणित (Mathematics)
04-07-2026

i) संस्कृत (Sanskrit)

ii) पंजाबी (Punjabi)

06-07-2026
अंग्रेजी (English)
07-07-2026
हिंदी (Hindi)
08-07-2026
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology)
09-07-2026
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
10-07-2026

i) गृह विज्ञान (Home Science)

ii) आईटीईएस (ITES)

iii) कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]