Trusted Source Image

HPBoSE 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल सुबह 11 बजे होगा जारी

Saurabh Pandey | May 9, 2026 | 03:40 PM IST | 1 min read

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हुईं और 28 मार्च, 2026 को समाप्त हुईं। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 93564 बच्चों ने भाग लिया है।

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हुईं और 28 मार्च, 2026 को समाप्त हुईं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हुईं और 28 मार्च, 2026 को समाप्त हुईं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 कल 10 मई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना एचपी बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026 देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि परिणाम रविवार सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 384 केंद्रों पर 3 से 29 मार्च तक चली थीं, जबकि 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था, जिसके लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे।

HP Board 10th Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अब रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications