HP TET Admit Card 2025: एचपी टेट एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, परीक्षा तिथियां जानें
Saurabh Pandey | October 29, 2025 | 04:21 PM IST | 2 mins read
एचपी टेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड कर परीक्षा हॉल में लेकर जाना होगा, क्योंकि यह परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा होगा।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टेट एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
एचपीटीईटी परीक्षा 2 से 16 नवंबर, 2025 तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड कर परीक्षा हॉल में लेकर जाना होगा, क्योंकि यह परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा होगा।
HP TET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर टीईटी (नवंबर 2025) लिंक पर क्लिक करें।
- जिस TET विषय के लिए आपने आवेदन किया है, उसे चुनें।
- अब लॉगिन विंडो में अपना आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- HP TET 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एचपी टेट एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट डाउनलोड करके रख लें।
HP TET Exam 2025: परीक्षा तिथि
- पंजाबी टीईटी - 2 नवंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- उर्दू टीईटी - 2 नवंबर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- टीजीटी (कला) टीईटी - 5 नवंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- टीजीटी (चिकित्सा) टीईटी - 5 नवंबर दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
HP TET Exam 2025: विषयवार उम्मीदवारों की संख्या
आधिकारिक सूचना के अनुसार, एचपी टीईटी 2025 परीक्षा पंजाबी, उर्दू, टीजीटी (कला) और टीजीटी (मेडिकल) विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एक परीक्षा केंद्र पर पंजाबी टीईटी के लिए कुल 88 उम्मीदवार उपस्थित होंगे, जबकि 11 उम्मीदवार उर्दू टीईटी भी एक ही केंद्र पर देंगे।
टीजीटी (कला) टीईटी में 76 केंद्रों पर 12,026 उम्मीदवार होंगे, और टीजीटी (मेडिकल) टीईटी 53 केंद्रों पर 4,747 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें