HP PAT 2025 Answer Key: एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट आंसर की hptechboard.com पर जारी; चुनौती दर्ज करें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2025 | 12:28 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश पीएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB) ने एचपी पॉलिटेक्निकल एडमिशन टेस्ट 2025 (HP PAT 2025) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एचपीटीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर एचपी पीएटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश पीएटी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवारों को एचपी पीएटी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। एचपी पीएटी 2025 उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति बिना किसी प्रामाणिक दस्तावेज के स्वीकार नहीं की जाएगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जो अभ्यर्थी एचपी पीएटी 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे 25 मई (शाम 5 बजे) तक hptechboard@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से अपनी चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।” HP PAT 2025 उत्तर कुंजी ए, बी, सी, डी सीरीज के लिए जारी की गई है।
एचपी पीएटी 2025 परीक्षा में सफल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एचपी पीएटी काउंसलिंग 2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग जैसे चरण शामिल होंगे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड मेरिट सूची, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन करेगा। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अक (1 अंक) काटा जाएगा।
HP PAT 2025 Provisional Answer Keys: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी पीएटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- "HP PAT 2025 उत्तर कुंजी" लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी।
- इसे डाउनलोड करें व जरूरत होने पर चुनौती दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया
- UP News: यूपी में वजीफा से वंचित 5 लाख से अधिक छात्रों को दिवाली से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने कहा
- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा