HP Police Result 2025: एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट hppsc.hp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 4, 2025 | 07:39 AM IST | 2 mins read
एचपीपीएससी कांस्टेबल परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने 15 जून, 2025 को आयोजित एचपी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “विज्ञापन संख्या 24/10-2024 के तहत पुरुष कांस्टेबल के 708 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 1,343 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। वहीं, विज्ञापन संख्या 25/10-2024 के तहत महिला कांस्टेबल के 380 रिक्त पदों को भरने के लिए 621 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।”
HPPSC Constable Result 2025: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं:
- HPPSC की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Results" टैब विजिट करें।
- कांस्टेबल (मेल/फीमेल) रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध रिजल्ट में रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम को डाउनलोड करें।
एचपीपीएससी कांस्टेबल परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में वेतन बैंड लेवल-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 20200 रुपए से 64000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एचपीपीएससी कार्यालय से हेल्पलाइन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एचपीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
Himachal Pradesh Police Result 2025: आवश्यक दस्तावेज
एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया के तहत डीवी में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- हिमाचली मूल प्रमाण पत्र।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र।
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- एनओसी (सरकारी कर्मचारियों के लिए)
- दो चरित्र प्रमाण पत्र (राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित)
अगली खबर
]Chhattisgarh News: स्टूडेंट्स को कुत्ते का जूठा भोजन परोसा; 78 छात्रों को लगाया रेबीज का टीका, जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि जिले के पलारी विकासखंड के लछनपुर गांव के माध्यमिक शाला में 29 जुलाई को मध्यान्ह भोजन को कथित तौर पर कुत्ते द्वारा जूठा किए जाने के बाद 78 बच्चों को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी