HP Police Constable Exam 2025: एचपी पुलिस कांस्टेबल स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2025 | 03:41 PM IST | 2 mins read
एचपी पुलिस कांस्टेबल स्क्रीनिंग टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने ई-प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने एचपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
एचपी पुलिस कांस्टेबल स्क्रीनिंग टेस्ट 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने ई-प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। कैंडिडेट एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से एचपी पुलिस कांस्टेबल स्क्रीनिंग टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “उक्त पदों के लिए प्रोविजनल रूप से भर्ती किए गए अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र तथा अभ्यर्थियों के लिए निर्देश अपलोड कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्रों में उल्लिखित मोबाइल नम्बर/ ई-मेल आईडी पर एसएमएस/ ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है।”
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के तहत कुल 1,088 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कांस्टेबल (पुरुष) के 708 पद और कांस्टेबल (महिला) के 380 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए एचपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एचपीपीएससी सूचना के अनुसार, “किसी भी पूछताछ के लिए अभ्यर्थी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोग कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0177-2624313/ 2629739 तथा टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।” उक्त पदों को विज्ञापन संख्या 24/10-2024 और 25/10-2024 दिनांक 04.10.2024 के तहत विज्ञापित किया गया था।
HP Police Constable Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, डाउनलोड एडमिट कार्ड टैब पर जाएं और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और हिमाचल पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार