HP PAT Exam Date 2025: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित, 18 मई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | December 24, 2024 | 06:34 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (एलईईटी 2025) परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। एचपी एलईईटी 2025 परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) ने हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी) 2025 की तिथि घोषित कर दी है। एचपी पीएटी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 अगले साल 18 मई को आयोजित की जाएगी।
एचपी बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (एलईईटी 2025) परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। एचपी एलईईटी 2025 परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन से जुड़ी डिटेल भी साझा की है।
HP LEET 2025 Exam Date: आवेदन कब होंगे शुरू?
एचपी पीएटी और एलईईटी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश फार्म और शुल्क भरने की प्रक्रिया मार्च/अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। इसकी तिथियां प्रवेश अधिसूचना के लिए बोर्ड द्वारा अलग से जारी की जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पीएटी 2025) के लिए लगभग 34 प्रमुख परीक्षा केंद्र और लैटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा (एलईईटी 2025) के लिए लगभग 14 प्रमुख परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
HP PAT 2025 Exam Date: परीक्षा का समय
हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि एचपी लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
एचपी बोर्ड द्वारा हर साल एचपी एलईईटी का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स के तृतीय समैस्टर में प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।
एचपी पीएटी राज्य स्तरीय परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी के विभिन्न पॉलिटेक्निक/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साल में एक बार आयोजित की जाती है। योग्य उम्मीदवारों को के सरकारी और निजी संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
अगली खबर
]BPSC News: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा नहीं होगी रद्द; 34 उम्मीदवारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी
बीपीएससी ने 13 दिसंबर को बापू परीक्षा परिसर में हंगामा करने वाले 34 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी अभ्यर्थियों को 26 दिसंबर तक नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’