HPBOSE 10th Result 2026: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज सुबह 11 बजे होगा जारी, डिजिलॉकर से कैसे देखें परिणाम?
Santosh Kumar | May 10, 2026 | 09:21 AM IST | 1 min read
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज, 10 मई 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10 (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करने जा रहा है। लाखों छात्र बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होते ही, हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध हो जाएंगे। एचपीबीओएसई परीक्षाएं मार्च 2026 में संपन्न हुई, और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस डेट को अंतिम रूप दिया गया।
एचपी बोर्ड मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालनी होगी। वे प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं, जबकि ओरिजिनल सर्टिफ़िकेट बाद में उनके संबंधित स्कूलों द्वारा जारी किए जाएंगे।
HPBOSE 10th Result 2026: एचपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे देखें?
छात्र नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम से एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से देख सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक करें और डाउनलोड कर लें।
HP Board 10th Result 2026: एचपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट
घोषणा के बाद, छात्र इन वेबसाइटों पर एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- hpbose.org
- hpbose.org/Result.aspx
- digilocker.gov.in
- umang.gov.in
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ, बोर्ड टॉपर्स सूची, कुल पास प्रतिशत, जिला-वार आंकड़े, और श्रेणीवार पास प्रतिशत भी जारी कर सकता है। परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
अगली खबर
]हिमाचल बोर्ड की कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तक में गंभीर गलतियां, शिक्षा सचिव ने किताब वापस लेने के दिए निर्देश
तत्काल कार्रवाई करते हुए, राज्य शिक्षा सचिव ने सभी स्कूलों को ‘Folk Culture of Himachal and Yog’ पुस्तक वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव ने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल त्रुटिपूर्ण प्रतियों को वापस मंगाए और संशोधित संस्करण मुद्रित करें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच