HP Board 10th Result 2025: एचपी बोर्ड 10वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए पंजीकरण hpbose.org पर शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 15, 2025 | 06:04 PM IST | 2 mins read
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 में 75,862 (79.9 प्रतिशत) विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 5,563 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आज यानी 16 मई को एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। एचपीबोस दसवीं परीक्षा परिणाम 2025 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अपनी उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण कराने का भी मौका दिया गया है।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 में 75,862 (79.9 प्रतिशत) विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि 5,563 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। एचपीबीओएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एचपीबोस 10वीं परीक्षा में कुल 95495 स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 13574 छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए।
एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को ऑनलाइन माध्यम में 1000 रुपए तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क के प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन हेतु आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
अधिसूचना में कहा गया कि, एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित स्कूल के माध्यम से केवल ऑनलाइन माध्यम में www.hpbose.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।”
आगे कहा गया कि, “हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एचपीबोस 10th एग्जाम 2025 उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु प्रमाणपत्रों की प्रतियां डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करवाई गई हैं।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
HP Board 10th Topper: टॉपर लिस्ट
- न्यूगल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन की साइना ठाकुर ने 99.43% अंकों के साथ टॉप किया है।
- बिलासपुर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
- स्वारघाट की मुदिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 99.14 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अगली खबर
]Young Graduate Jobs: दूरसंचार क्षेत्र में युवा स्नातकों की भर्ती का इरादा, विशिष्ट भूमिकाओं की मांग - रिपोर्ट
दिल्ली, अहमदाबाद और कोयंबटूर में रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) इंजीनियरों की सबसे अधिक मांग है। वहीं नेटवर्क सुरक्षा विश्लेषकों की मांग बेंगलुरु, मुंबई और नागपुर में अधिक है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार