Hindu College News: हिंदू कॉलेज ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या को विशिष्ट पुरस्कार से किया सम्मानित
Santosh Kumar | October 20, 2025 | 03:39 PM IST | 1 min read
डॉ. अमरसूर्या ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 1991 और 1994 के बीच हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में बी.ए(ऑनर्स) की पढ़ाई की थी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज के ‘ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (ओएसए) ने कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या को विशेष प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया है। हिंदू कॉलेज के ‘ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (ओएसए) ने अमरसूर्या की शानदार उपलब्धियों, अनुकरणीय सार्वजनिक सेवा तथा सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें सम्मानित किया है।
जारी बयान के मुताबिक, अध्यक्ष रवि बर्मन के नेतृत्व में ओएसए के पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. अमरसूर्या से उनकी भारत यात्रा के दौरान 17 अक्टूबर को मुलाकात की और उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
डॉ. अमरसूर्या ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 1991 और 1994 के बीच हिंदू कॉलेज से समाजशास्त्र में बी.ए(ऑनर्स) की पढ़ाई की। अमरसूर्या 125 वर्ष पुराने संस्थान से स्नातक की पढ़ाई करने वाली पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं।
अध्यक्ष रवि बर्मन ने कहा कि ओएसए प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री को पूर्व छात्रों की सहभागिता को बढ़ावा देने, छात्रों को समर्थन देने और कॉलेज समुदाय को मजबूत करने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों से भी अवगत कराया।
हिन्दू कॉलेज की पूर्व छात्रा श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक सक्रिय और गतिशील पुराने छात्र संघ को देखकर खुशी हुई, जो हिंदू कॉलेज की भावना को कायम रखे हुए है।
अगली खबर
]JNU News: जेएनयू में छात्र चुनावों से पहले झड़पें, एबीवीपी और वामपंथी समूहों के बीच आरोप-प्रत्यारोप
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एक वामपंथी सदस्य ने बैठक के दौरान भेदभावपूर्ण टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि ‘‘यूपी-बिहार के लोग तथा एबीवीपी के छात्र जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं और उन्हें बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।’’
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम