HP TET Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर टेट एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, 7 जून को एग्जाम
Santosh Kumar | June 4, 2026 | 06:03 PM IST | 2 mins read
एचपी टेट स्पेशल एजुकेटर परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर टेट 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टेट 2026 परीक्षा 7 जून को आयोजित की जानी है। स्पेशल एजुकेटर के पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में सुधार करना है।
एचपी टेट स्पेशल एजुकेटर परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में होगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए टेट लिंक पर जाकर और आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके एचपी टीईटी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। स्पेशल एजुकेटर टेट प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 और कक्षा 6 से 12 के लिए होगी।
HP TET Admit Card 2026: एचपी टेट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी टेट जून एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर दिए स्टूडेंट्स कॉर्नर सेक्शन में टेट लिंक पर क्लिक करें।
- एचपी टेट जून एडमिट कार्ड के लिए जरूरी विवरण दर्ज करें।
- अब स्पेशल एजुकेटर टेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Also read SSC CHT Paper 2 Result 2025: एसएससी कंबाइंड हिंदी अनुवादक पेपर 2 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी
HP TET June Admit Card 2026: स्पेशल एजुकेटर टेट एग्जाम टाइम
हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर टेट प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
इन परीक्षाओं में क्रमशः 407 और 128 अभ्यर्थी शामिल होंगे, और इस उद्देश्य के लिए तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए, एचपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर
]BPSC Recruitment 2026: पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्षों के पदों के लिए फिर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल