Trusted Source Image

BPSC Recruitment 2026: पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्षों के पदों के लिए फिर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Santosh Kumar | June 4, 2026 | 04:11 PM IST | 1 min read

कुछ विषयों के लिए कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण, अब उन पदों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (एचओडी) पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आयोग ने 26 अगस्त, 2025 को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 'विभागाध्यक्ष' के 218 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।

हालांकि, कुछ विषयों के लिए कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण, अब उन पदों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी 9 जून से 7 जुलाई, 2026 के भीतर पुनः आवेदन कर सकते हैं।

BPSC Recruitment 2026: इन विज्ञापनों के लिए पुनः आवेदन

आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इन विज्ञापनों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं-

विज्ञापन संख्या

विषय

विज्ञापन संख्या

विषय

96/2025

वस्त्र अभियंत्रण

97/2025

फायर टेक्नोलॉजी एण्ड सेफ्टी

98/2025

ऑटोमोबाइल अभियंत्रण

99/2025

प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी

101/2025

फैशन एण्ड क्लोथिंग टेक्नोलॉजी

102/2025

रसायनिक अभियंत्रण

103/2025

सेरामिक्स अभियंत्रण

104/2025

असैनिक (रूरल) अभियंत्रण

107/2025

लाइब्रेरी एण्ड इन्फॉर्मेशन साइंस

Also readBPSC Admit Card 2026: स्टेनोग्राफर व सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड

BPSC Recruitment 2026: विस्तृत विज्ञापन वेबसाइट पर

उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक निर्देश, विस्तृत विज्ञापन के साथ, आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 26 अगस्त, 2025 को प्रदर्शित आवश्यक सूचना के साथ उपलब्ध हैं।

आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, आयोग की वेबसाइट पर पहले से ही प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवश्यक निर्देशों का भी भली-भांति अध्ययन करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications