Uttarakhand News: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी, शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश
Press Trust of India | September 13, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, शुक्रवार को भी भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने को ध्यान में रखकर स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रखे। चमोली जिले में भी स्कूल बंद रखे गए। गढ़वाल और कुमांउ दोनों क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही।
गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऋतु का पहला हिमपात भी हुआ। देहरादून मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 5000 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना मिली है।
इस बीच, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के कारण फंस गए तीर्थयात्रियों से गौरीकुंड के होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है।
गौरीकुंड व्यापार मंडल ने बताया कि ज्यादा बारिश से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद हो गया है जिसकी वजह से गौरीकुंड में यात्रियों को ज्यादा समय रूकना पड़ रहा है, ऐसे में उनसे केवल एक दिन का ही किराया लिया जाएगा।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
अपने पत्र में प्राधिकरण ने कहा है कि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार तथा शुक्रवार को देहरादून,पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
प्राधिकरण ने आगे कहा कि इससे मैदानी जिलों में जलभराव तथा पहाड़ी जिलों में भूस्खलन होने की आंशका है जिसे देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए।
इन निर्देशों के क्रम में, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधमसिंह नगर और हरिद्वार के जिलाधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को अपने जिलों में सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं ।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी