Abhay Pratap Singh | May 17, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 के टॉपर में हिसार के रोहित, अंबाला की माही, झज्जर की रोमा और तानिया का नाम शामिल है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज यानी 17 मई को एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 में 497 अंक हासिल कर चार छात्रों ने टॉप किया है। एचबीएसई 10th टॉपर में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2025 में चार छात्रों ने 500 में से 497 अंक प्राप्त करके राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिनका विवरण यहां देख सकते हैं:
एचबीएसई बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 2.99% अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 में कुल 1,29,249 छात्राओं में से 1,21,566 (94.06%) उत्तीर्ण हुईं, जबकि कुल 1,42,250 लड़कों में से 1,29,544 (91.07%) लड़के परीक्षा में सफल हुए।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 में कुल छह छात्रों ने 500 में से 496 अंक प्राप्त करके राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
एचबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 में 495 अंकों से साथ 10 छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा में सभी छात्रों को कथित तौर पर 10 ग्रेस अंक दिए गए हैं।
हरियाणा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bshe.org.in पर कक्षा 10वीं के परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया है। छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण की सहायता से अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।