Trusted Source Image

HTET 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा कल से होगी शुरू, शेड्यूल और टाइमिंग, जरूरी गाइडलाइंस जानें

Saurabh Pandey | July 3, 2026 | 05:56 PM IST | 2 mins read

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 कल, 4 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें कुल 2.33 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र या विषय बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र या विषय बदलने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 कल, 4 जुलाई से राज्यभर में शुरू होने जा रही है। दो दिनों तक चलने वाली यह राज्य-स्तरीय परीक्षा 4 जुलाई और 5 जुलाई को तीन अलग-अलग सत्रों में पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT) और पीआरटी (PRT) के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

इस साल परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कड़े सुरक्षा नियमों के बीच, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, लेवल-3 (PGT) की परीक्षा सबसे पहले कल आयोजित होगी, जबकि अन्य लेवल की परीक्षाएं अगले दिन होंगी-

  1. लेवल-3 (PGT) - 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
  2. लेवल-2 (TGT) - 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
  3. लेवल-1 (PRT) - 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

परीक्षा केंद्र पर ये डॉक्यूमेंट्स ले जाना है अनिवार्य

हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने के कड़े निर्देश दिए हैं-

  1. रंगीन एडमिट कार्ड - अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का कलर्ड (रंगीन) प्रिंटआउट ही लेकर जाना होगा। ध्यान रहे कि एक पेज के इस एडमिट कार्ड की 'सेंटर कॉपी' और 'कैंडिडेट कॉपी' दोनों ही रंगीन होनी चाहिए।
  2. मूल पहचान पत्र - फॉर्म भरते समय जिस ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) का उपयोग किया गया था, उसे साथ रखना अनिवार्य है।
  3. हेल्पलाइन नंबर - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री के सख्त नियम

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। यह समय इसलिए तय किया गया है ताकि केंद्र पर अनिवार्य प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया जा सके, जिनमें शामिल हैं-

  • मेटल डिटेक्टर के जरिए सुरक्षा जांच (स्क्रीनिंग)।

  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।

  • अंगूठे का निशान (Thumb Impression) लेना।

  • पहचान का सत्यापन (Identity Verification)।

Also read UPTET 2026: यूपी टेट परीक्षा का दूसरा दिन आज; दिशानिर्देश, रिपोर्टिंग टाइम और आवश्यक दस्तावेज जानें

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को साधारण कपड़े पहनने और अनावश्यक एक्सेसरीज से बचने की सलाह दी है। महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, बपतिस्मा प्राप्त ईसाई और सिख अभ्यर्थियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार अपने धार्मिक प्रतीक ले जाने की इजाजत होगी।हालांकि, परीक्षा हॉल के भीतर निम्नलिखित चीजें ले जाना पूरी तरह वर्जित है-

  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर और हेल्थ बैंड।

  • स्मार्ट वॉच, कलाई घड़ियां, कैलकुलेटर और कैमरा।

  • वॉलेट/पर्स, प्लास्टिक पाउच और लॉग टेबल।

  • कोरे या छपे हुए कागज, नोट्स, चिट या पर्चियां।

  • अंगूठी, चेन, कान की बालियां (Earrings), पेंडेंट और नेकलेस जैसे आभूषण या कोई भी धातु की वस्तु।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications