Haryana Schools Closed: वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश
Abhay Pratap Singh | November 16, 2024 | 06:32 PM IST | 2 mins read
निदेशालय ने जिला अधिकारियों को जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का अलग-अलग आकलन करने को कहा है।
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कक्षा 5 तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि आवश्यक हो तो प्राथमिक छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं।
डीपीआर हरियाणा ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर सूचना जारी करते हुए लिखा, “हरियाणा सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला उपायुक्तों को कक्षा 5वीं तक के स्कूल अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।”
आयुक्तों को लिखे पत्र में कहा गया कि, “उपर्युक्त विषय पर, मुझे आपको यह सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि सरकार ने निर्णय लिया है कि संबंधित उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर AQI स्तरों के मद्देनजर मौजूदा स्थिति (GRAP के अनुसार) का आकलन करेंगे।”
Also read Delhi Nursery Admissions 2025-26: दिल्ली नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा, 28 नवंबर से पंजीकरण
सामान्य प्रारंभिक शिक्षा के सहायक निदेशक ने पत्र में आगे कहा, “छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षा 5 वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए शारीरिक कक्षाएं बंद कर सकते हैं और आवश्यक निर्देश जारी कर सकते हैं।”
निदेशालय ने जिला अधिकारियों को जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का अलग-अलग आकलन करने को कहा है। जिलों को स्कूल बंद करने के अपने फैसले से सरकार को अवगत कराने को कहा गया है। बता दें कि, वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण राजधानी दिल्ली में स्कूलों ने छात्रों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी में देश में सबसे खराब प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया है। जिसके बाद, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जीआरएपी 3 उपाय लागू किए हैं। 15 नवंबर (शुक्रवार) को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। शुक्रवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 420 रहा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम