Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आज से शुरू, 6000 पदों पर ऐसे करें आवेदन
Saurabh Pandey | February 20, 2024 | 09:58 AM IST | 2 mins read
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इन रिक्तियों के लिए पात्र महिला और पुरुष उम्मीदवार Haryana Police Constable Female Hight आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल महिला और पुरुष पदों भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 20 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। इसके मुताबिक पुलिस विभाग में 6000 पदों पर महिला और पुरुष कॉस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 तक है।
HSSC Constable Recruitment 2024 रिक्त पदों की संख्या
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के तहत कुल 6000 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें पुरुष कॉन्स्टेबल (जीडी) के 5000 पद, जबकि महिला कॉस्टेबल (जीडी) के 1000 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 से की जाएगी।
HSSC Constable शैक्षणिक योग्यता
एचएसएससी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय के साथ पढ़ाई की होनी चाहिए। उच्च शिक्षा वाले उम्मीदवार को कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा।
HSSC Recruitment 2024 आवेदन शुल्क
एचएसएससी पुलिस भर्ती 2024 किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आयोग की तरफ से सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है।
HSSC Constable परीक्षा पैटर्न
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 लिखित परीक्षा में सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र दो भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में होगा। कॉन्स्टेबल पदों के लिए एक नॉलेज टेस्ट का लिखित पेपर ऑफलाइन होगा। इसमें गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को पांच विकल्पों में से एक का चयन करना होगा।
Haryana Police Constable Salary वेतन
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के तहत चयनित महिला और पुरुष कॉन्स्टेबलों को लेवल 3 सेल 1 के मुताबिक 21,700 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
अगली खबर
]NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आखिरी दिन आज, nbe.edu.in से करें आवेदन
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पंजीकरण का आज यानी 19 फरवरी 2024 आखिरी दिन है। nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। neet mds 2024, neet mds 2024 date, neet 2024,neet mds,neet mds 2024 form, neet mds 2024 registration
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी