Haryana School News: गुरुग्राम के स्कूलों में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ‘हाइब्रिड’ मोड में पढ़ाई, आदेश जारी
Santosh Kumar | November 14, 2025 | 07:21 AM IST | 1 min read
इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने का विकल्प छात्रों और उनके अभिभावकों के पास रहेगा।
चंडीगढ़: दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में खराब होती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर गुरुग्राम प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में पांचवीं तक के छात्रों के लिए ‘हाइब्रिड’ माध्यम में कक्षाएं संचालित करने का बृहस्पतिवार (13 नवंबर) को निर्देश दिया। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में लिया गया है।
उपायुक्त ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए और सीएक्यूएम के दिशानिर्देशों के अनुसार, गुरुग्राम में कक्षा 5 तक के स्कूल अब हाइब्रिड मोड (जहां तक संभव हो, ऑनलाइन + ऑफलाइन) में चलेंगे।
इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने का विकल्प छात्रों और उनके अभिभावकों के पास रहेगा। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने भी ‘हाइब्रिड मोड’ में कक्षाएं संचालित करने को कहा है।
शिक्षा निदेशालय ने आदेश दिया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करें। अगली सूचना तक कक्षाएं स्कूल में और ऑनलाइन दोनों तरह से संचालित की जाएंगी।
ग्रैप के तीसरे चरण के कार्यान्वयन के बाद, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। गैर-जरूरी निर्माण कार्य, स्टोन क्रशर और खनन पर रोक रहेगी, साथ ही बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी