Haryana Govt: हरियाणा सरकार ने छात्रों के लिए 5 लाख डेटा सिम कार्ड खरीदने की दी मंजूंरी
Press Trust of India | September 8, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
इस बैठक में हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता और पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को अच्छी क्वालिटी और टेक्निकल शिक्षा देने पर ध्यान दे रही है, ताकि उन्हें आज की जरूरतों के हिसाब से जरूरी स्किल्स मिल सकें। सीएम सैनी ने बताया कि सरकार ने छात्रों के लिए 5 लाख डेटा सिम कार्ड खरीदने की मंजूंरी दे दी है।
हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पहले 'ई-लर्निंग- एडवांस डिजिटल हरियाणा इनिशिएटिव ऑफ गवर्नमेंट विद एडेप्टिव मॉड्यूल्स' स्कीम के तहत सरकारी स्कूलों में 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को 5 लाख मुफ्त टैबलेट दिए थे।
इस बैठक में हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता और पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
59 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को भी मंजूंरी
कमेटी ने HAFED द्वारा चलाई जा रही असंध शुगर मिल को एक साल तक चलाने के लिए 11.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। इसमें सालाना ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव और सामान का खर्च शामिल है। इसने नागरिकों को बेहतर हेल्थकेयर सेवाएं देने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 59 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को भी मंजूंरी दी।
बैठक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के लिए 220-वोल्ट ट्यूबलर-टाइप लेड-एसिड बैटरी खरीदने को भी मंजूरी दी गई। एक सरकारी बयान के अनुसार, इस खरीद में पांच तरह की बैटरी शामिल हैं, जिनकी क्षमता 100 Ah, 120 Ah और 200 Ah है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार