CUH PhD Admission 2025: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 17 सितंबर
Abhay Pratap Singh | September 5, 2025 | 10:39 PM IST | 2 mins read
होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल विज्ञान में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूएच पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH) ने पीएचडी प्रवेश 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuhadm.samarth.edu.in के माध्यम से सीयूएच पीएचडी प्रवेश 2025 के लिए अंतिम तिथि 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, NET/ GPAT/ GATE/ CEED उत्तीर्ण अभ्यर्थी पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में 50% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। चयन के लिए प्रवेश परीक्षा को 70% और साक्षात्कार एवं मौखिक परीक्षा को 30% का वेटेज दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, “एक से अधिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन पत्र भरना होगा तथा फॉर्म जमा करने के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।”
सीयूएच ने आधिकारिक सूचना में कहा कि, होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल विज्ञान में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूएच पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल होना होगा।
सीयूएच पीएचडी प्रवेश पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है। एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। सीयूएच के विभिन्न पीएचडी विभागों में प्रवेश के लिए कुल 238 सीटें उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए सीयूएच की वेबसाइट cuh.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
Also read New GST Rates: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में फैसला, एजुकेशनल मैटेरियल्स पर नहीं लगेगा टैक्स
CU Haryana PhD Admission 2025: सीयूएच पीएचडी प्रवेश 2025 कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में सीयू हरियाणा पीएचडी प्रवेश 2025 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची का प्रदर्शन | 18 सितंबर, 2025 |
|
5 पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र
|
18 सितंबर, 2025
|
| सीयूएच पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम डेट | 22 सितंबर, 2025 |
| प्रवेश परीक्षा का परिणाम की तिथि | 22 सितंबर, 2025 |
| काउंसलिंग शेड्यूल | |
|
कॉलेज रिपोर्टिंग
|
23 से 25 सितंबर, 2025 तक |
| कैटेगरी-वाइज अलॉटमेंट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट | 25 सितंबर, 2025 |
| दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की तिथि |
26 से 29 सितंबर, 2025
|
| रिक्त सीटों पर प्रवेश (यदि हो तो) | |
|
रिक्त सीट का प्रदर्शन
|
30 सितंबर, 2025 |
| प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन | 30 सितंबर, 2025 |
| कक्षाओं की शुरुआत | 1 अक्टूबर, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच