HTET Result Date 2025: एचटेट रिजल्ट अक्टूबर के पहले सप्ताह में संभव, बोर्ड चेयरमैन ने बताया देरी का कारण
Santosh Kumar | September 30, 2025 | 10:20 AM IST | 1 min read
एचटेट परीक्षा प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के पदों के लिए आयोजित की गई।
नई दिल्ली: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2025 के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने संकेत दिया है कि एचटेट रिजल्ट अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इस संबंध में हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन प्रोफेसर पवन कुमार ने जानकारी साझा की है।
एचटेट परीक्षा प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) के पदों के लिए आयोजित की गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि कई उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक सत्यापन के कारण हरियाणा टेट रिजल्ट में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवारों का अभी भी बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ है।
HTET Result Date 2025: एचटेट रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि अभ्यर्थियों के रिप्रेजेंटेशन आ चुके हैं और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचटीईटी रिजल्ट डेट जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि परिणामों में देरी का एक कारण बोर्ड सचिव का स्थानांतरण भी था।
उन्होंने कहा कि नए सचिव ने कार्यभार संभाल लिया है, इसलिए एचटेट का परिणाम अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। एचटीईटी परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित हुई, जिसमें हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया।
परीक्षा के बाद, 1 अगस्त को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जिसमें उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर, हरियाणा टेट फाइनल आंसर की और एचटेट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]HTET Result 2025: हरियाणा टेट रिजल्ट में हो सकती है देरी, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी, जानें अपेक्षित डेट
उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए एचटीईटी परिणामों में देरी को लेकर हरियाणा बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं। एचटेट 2025 रिजल्ट जारी होने में कुछ समय लग सकता है। इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों की ओर यह जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच