HBSE Exam 2024: हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा तिथि जारी की
Abhay Pratap Singh | February 13, 2024 | 05:33 PM IST | 1 min read
नियमित छात्रों के लिए आयोजित प्रायोगिक परीक्षाओं में नियुक्त ऑब्जर्वर व परीक्षकों को हरियाणा बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के नियमित छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा तिथि जारी की है। वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 के लिए अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा समाप्त होने पर संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश-पत्र, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित तिथियों में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करेंगे।
हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए बाहरी परीक्षकों से करायी जाएगी। वहीं, सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थियों की शेष विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों व अध्यापकों द्वारा करायी जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी नियमित परीक्षार्थियों के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य के लिए ऑब्जर्वरों की नियुक्तियाँ की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, 5 मार्च अंतिम तिथि
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 14 फरवरी से 5 मार्च तक यूपीएससी सीएसई (प्री) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई