HBSE 10th Compartment Result 2025: एचबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट इस सप्ताह संभव, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | August 5, 2025 | 03:09 PM IST | 1 min read
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र एचबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किए जाने की उम्मीद है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बीएसईएच के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के परिणाम 6 या 7 अगस्त के आसपास आने की उम्मीद है। अधिकारी के अनुसार, परिणाम तैयार है और ऑनलाइन प्रकाशित होने से पहले आवश्यक अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रहा है।
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र एचबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
HBSE 10th Result 2025: परीक्षा 5 से 14 जुलाई तक हुई
बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन परिणाम प्रोविजनल होगा। छात्र को संबंधित स्कूल से मूल बीएसईएच कक्षा 10वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 5 से 14 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई।
हरियाणा बोर्ड ने इससे पहले 17 मई को एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित किया था। पूरक परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके थे।
HBSE Class 10th Result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कक्षा 11 में प्रवेश ले सकेंगे। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं। परिणाम में छात्रों के विषयवार अंक, कुल अंक, उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल होता है।
अगली खबर
]UP School News: कक्षा 9 और 11 में केवल बाहरी विद्यार्थियों की टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड का आदेश
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया, ‘‘स्कूलों के प्राचार्यों ने टीसी अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा कि जो बच्चे उनके स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनकी टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड को भी उनकी बात सही लगी।’’
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम