Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा दिवस निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | February 27, 2025 | 10:27 AM IST | 2 mins read
एचबीएसई ने बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आज यानी 27 फरवरी से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 29 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। एचबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, “राज्य भर में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5,16,787 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 2,72,421 लड़के और 2,44,366 लड़कियां शामिल हैं। हरियाणा बोर्ड परीक्षा राज्य भर में बनाए गए 1,433 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”
बोर्ड एचबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2025 दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित करेगा। छात्रों को हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से HBSE Class 12 Date Sheet 2025 new डाउनलोड कर सकते हैं।
Also read BSEH Class 12 Datesheet 2025 Revised: हरियाणा बोर्ड 12वीं की डेट शीट में बदलाव, जानें नई तिथियां
Haryana Board Class 12 Exam 2025: हरियाणा बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों को एचबीएसई बोर्ड परीक्षा दिवस दिशानिर्देश का पालन करना होगा:
- छात्रों को सभी परीक्षा दिनों में परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड लाना होगा।
- विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा देनी होगी तथा स्कूल आईडी कार्ड/आधार कार्ड भी लाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग प्रतिबंधित है।
- एचबीएसई एडमिट कार्ड 2025 में लेमिनेशन नहीं कराने की सलाह दी गई है, क्योंकि एडमिट कार्ड पर छात्र और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होंगे।
- दिव्यांग अभ्यर्थी को बोर्ड कार्यालय/ विद्यालय/ परीक्षा केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, लेखक के दो सत्यापित फोटोग्राफ, लेखक के लिए आवेदन आदि दस्तावेज जमा करने के बाद लेखक के लिए अनुमति लेनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल