Santosh Kumar | November 12, 2025 | 06:02 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कम्पार्टमेंट/एडिशनल क्वालिफाइड/पूर्ण विषय अंक सुधार/आंशिक अंक धार/अतिरिक्त विषय परीक्षा अक्टूबर-2025 के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने आज अक्टूबर 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 64.26% छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस संबंध में हरियाणा बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई है।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी कम्पार्टमेंट/एडिशनल क्वालिफाइड/पूर्ण विषय अंक सुधार/आंशिक अंक धार/अतिरिक्त विषय परीक्षा अक्टूबर-2025 के अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है।
परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर या नाम/पिता/माता का नाम/जन्मतिथि का उपयोग करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अक्टूबर 2025 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कुल 4096 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
इनमें से 2,632 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 1,197 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट घोषित किया गया। परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.26% रहा। परिणाम में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या शामिल है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एचबीएसई कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम की जांच कर सकते हैं-
इस बीच, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को बीएसईएच पोर्टल पर अपने स्कूल लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।