BSEH Compartment Exam 2024: बीएसईएच 10वीं, 12वीं अंक सुधार पंजीकरण की तिथि 18 सितंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | September 10, 2024 | 10:39 PM IST | 1 min read
एचबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। ये परीक्षाएं अब 18 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएंगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसईएच) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट, पूर्ण और आंशिक अंक सुधार के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर परीक्षाओं में अपने अंक सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएसईएच 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2024 है।
New: HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct Link
Latest: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बोर्ड ने एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि बढ़ा दी है। अब कंपार्टमेंट, अतिरिक्त पास, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार परीक्षाएं 18 सितंबर 2024 को होंगी, जबकि पहले ये 10 सितंबर 2024 को निर्धारित थीं।
BSEH Compartment Exam 2024: विलंब शुल्क के साथ आवेदन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि अभ्यर्थी सितंबर 2024 में होने वाली सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 18 सितंबर 2024 तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वीपी यादव ने बताया कि फरवरी/मार्च 2024 और जुलाई 2024 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण लेकिन एक विषय में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी अतिरिक्त योग्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपने पिछले रोल नंबर का उपयोग करते हुए 18 सितंबर तक आवेदन जमा करना होगा।
Also read HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा एसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 5600 पदों पर पंजीकरण शुरू
Haryana Board Compartment 2024: आवेदन प्रक्रिया
छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- हरियाणा बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- विलंब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा ईमेल: assec@bseh.org.in एवं assrs@bseh.org.in के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा