GUJCET 2025 Notification: गुजरात सीईटी नोटिफिकेशन gseb.org पर जारी, पंजीकरण 17 दिसंबर से शुरू
Abhay Pratap Singh | December 15, 2024 | 04:53 PM IST | 2 mins read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2024 तय की गई है।
Prepare for GUJCET with sample papers designed to help you practice key concepts, understand the exam pattern, and improve your speed and accuracy.
Download EBookनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (GUJCET 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार जीएसईबी की वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात सीईटी 2025 नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, गुजरात सीईटी पंजीकरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू होगी।
GUJCET 2027: Sample Papers | Complete Guide | Syllabus | Preparation Guide
Admission Alert: BTech @ Ahmedabad University. Recognised as Centre of Excellence. NAAC ‘A’ Grade
जीयूजेसीईटी 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर, 2024 तय की गई है। अभ्यर्थियों को एसबीआई ई-पे सिस्टम (क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से) या “एसबीआई शाखा भुगतान” विकल्प का उपयोग करके किसी भी एसबीआई शाखा में 350 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “शिक्षा विभाग के संकल्प PRCH-102012-142-S दिनांक 19/11/2016 के अनुसार, डिग्री इंजीनियरिंग और डिप्लोमा/डिग्री फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) के आधार पर होगा। यह परीक्षा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर द्वारा HSC विज्ञान स्ट्रीम के ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-एबी श्रेणियों के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। GUJCET-2025 के बारे में विवरण, ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देशों के साथ, आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर उपलब्ध होंगे।”
Also read जैन ऑनलाइन ने शुरू किया डेटा साइंस में दो वर्षीय एमसीए प्रोग्राम, कोर्स से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
नोटिस में आगे कहा गया कि, “GUJCET-2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.gseb.org और gujcet.gseb.org पर 17-12-2024 से 31-12-2024 तक ऑनलाइन भरा जा सकता है।” जीएसईबी के अनुसार, गुजरात सीईटी 2024 शुल्क भुगतान करने के बाद ही पूरा आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भरना होगा।
बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर GUJ CET 2025 सूचना बुलेटिन भी जारी करेगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
GUJCET 2025 Application Form: कैसे आवेदन करें?
गुजरात सीईटी 2025 आवेदन पोर्टल खुल जाने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर, GUJCET 2025 पंजीकरण टैब पर क्लिक करें।
- अब नए पंजीकरण बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें।
- अंतिम सबमिशन लिंक पर क्लिक करें और इसके बाद इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच