Gujarat School News: गुजरात के सरकारी स्कूल में छत से कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से 7 विद्यार्थी हुए घायल
Abhay Pratap Singh | February 14, 2025 | 06:29 AM IST | 1 min read
स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस भवन का उपयोग करने या छोड़ने का निर्णय शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया जाएगा।
नई दिल्ली: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की छत से कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से 13 फरवरी को 7 विद्यार्थी घायल हो गए हैं। हादसे में घायल सभी छात्रों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि यह घटना ऊना तालुका के वंसोज गांव में स्थित स्कूल में उस वक्त घटित हुई जब चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रार्थना के लिए लॉबी में इकट्ठा हुए।
पटेल ने कहा, “प्रार्थना के दौरान छत से सीमेंट का एक टुकड़ा गिर गया, जिससे सात विद्यार्थी घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सौभाग्य से, उनकी चोटें गंभीर नहीं थीं। उनमें से चार के सिर पर टांके लगे हैं।”
Also read जामिया में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; सुरक्षा बढ़ाई गई, 10 प्रदर्शनकारी छात्र हिरासत में, जानें वजह
विद्यार्थियों का सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें किसी गंभीर आंतरिक चोट का पता नहीं चला। अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद सोलंकी ने कहा कि स्कूल भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है जिसके तहत बगल के ब्लॉक में ड्रिलिंग कार्य के कारण प्लास्टर ढीला हो गया होगा।
सोलंकी ने कहा कि इस भवन का निर्माण 2011 में हुआ था और वर्तमान में इसका नवीनीकरण किया जा रहा है तथा इस भवन का उपयोग करने या छोड़ने का निर्णय शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में लिया जाएगा।
अगली खबर
]JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की जल्द; सत्र 2 पंजीकरण लास्ट डेट
जेईई (एडवांस्ड) 2025 हेतु पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को जेईई (मेन) 2025 के बीई/बी.टेक पेपर में सभी श्रेणियों में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में रैंक लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल