Santosh Kumar | December 24, 2024 | 02:17 PM IST | 1 min read
गुजरात नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download now
नई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेज ने गुजरात नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग 2024 राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org के माध्यम से गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
गुजरात नीट पीजी 2024 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नीट यूजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 दिसंबर से शुरू हुआ था।
राउंड 2 सीटें आवंटित किए गए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे तक एक्सिस बैंक की नामित शाखा में ट्यूशन फीस का भुगतान पूरा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 28 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक होगा।
छात्रों को सहायता केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जिसका कार्य समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड शामिल हैं।
इसमें पहले दो राउंड के बाद मॉप-अप राउंड होगा। गुजरात एडमिशन कमेटी एमडी/एमएस/डिप्लोमा कोर्स के लिए 50% राज्य कोटा सीटें भरने के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 आयोजित कर रही है।
उम्मीदवार नीचे गुजरात नीट पीजी दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं-