GSSSB CCE Results 2024: जीएसएसएसबी सीसीई संशोधित परिणाम gsssb.gujarat.gov.in पर जारी; 4,304 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | November 11, 2024 | 05:26 PM IST | 2 mins read
जीएसएसएसबी सीसीई ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए जीएसएसएसबी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (GSSSB CCE) के लिए संशोधित परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in के माध्यम से सीसीई अपडेट स्कोर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएसएसएसबी सीसीई रिवाइज्ड स्कोर 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीएसएसएसबी सीसीई परीक्षा 1 अप्रैल से 8 मई, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत कार्यालय सहायक, हेड क्लर्क, जूनियर क्लर्क, सीनियर क्लर्क सहित कुल 4,304 पदों को भरा जाएगा।
जीएसएसएसबी सीसीई ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होते हैं।
गुजरात अधीनस्थ सेवा, कक्षा III (समूह ए और बी) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 40 प्रतिशत है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता प्रतिशत स्कोर हासिल करना होगा। 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य नहीं होंगे।
GSSSB CCE Revised Scores 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीसीई रिवाइज्ड स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “विज्ञापन संख्या: 212/R02324, संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अपने रोल नंबर का उपयोग करके, कैंडिडेट देख सकते हैं कि सभी शिफ्टों में कितने प्रश्न छोड़े गए और आपके अंकों को कैसे सामान्य किया गया।
- अपने खाते में लॉगिन करें और संशोधित परिणाम को ध्यानपूर्वक जांचें।
- आगे के उपयोग के लिए GSSSB CCE परिणाम 2024 का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]IIT Madras ने स्पेसक्राफ्ट और LVTM के अध्ययन के लिए की इसरो के साथ साझेदारी, रिसर्च सेंटर किया जाएगा स्थापित
इसरो इस केंद्र की स्थापना के लिए 1.84 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सीड फंडिंग उपलब्ध कराएगा। इसरो और आईआईटी मद्रास ने 1985 में 'इसरो-आईआईटी एम स्पेस टेक्नोलॉजी सेल' की स्थापना की थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा