GPSC Recruitment 2024: गुजरात में असिस्टेंट इंस्पेक्टर के 153 पदों पर निकली भर्ती; वेतन 1,26,600 रुपये तक
Abhay Pratap Singh | October 17, 2024 | 03:53 PM IST | 2 mins read
गुजरात सहायक मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है।
नई दिल्ली: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर (मोटर व्हीकल) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in/dashboard पर जाकर अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम में गुजरात असिस्टेंट इंस्पेक्टर भर्ती 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू की गई है। इस भर्ती के लिए प्रोबेशन पीरियड 5 वर्ष होगा। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि पर की जाएगी। रिजर्व श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
GPSC Assistant Inspector Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले कैंडिडेट को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (3 साल का कोर्स) हो। (अथवा)
- मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी को गुजराती या हिन्दी अथवा दोनों का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
- नियुक्ति के समय अभ्यर्थी के पास गियर युक्त मोटरसाइकिल और हल्के मोटर वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक मोटर वाहन निरीक्षक, वर्ग-3, बंदरगाह एवं परिवहन विभाग वर्ग-3 में कुल 153 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से सामान्य के 42, एससी के 15, एसटी के 22, एसईबीसी के 39 और ईडब्ल्यूएस के 35 पद भरे जाएंगे। गुजरात सहायक इंस्पेक्टर भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 5 साल के लिए फिक्स पे 49,600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जबकि 5 साल के बाद 7वें वेतनमान के अनुसार 39,900- 1,26,600 रुपये सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Gujarat Public Service Commission: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से गुजरात असिस्टेंट इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट OTR लॉगिन बनाएं और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Jharkhand News: पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया
सोरेन ने कहा कि पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास हेतु काम किया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल