Santosh Kumar | March 27, 2025 | 05:10 PM IST | 1 min read
गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को पोर्टल पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। गोवा बोर्ड 2025 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से संबंधित अधिसूचना जारी की है। गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2025 चेक करने की प्रक्रिया लेख में आगे बताई गई है।
New: Goa HSSC Tentative Exam Dates 2027 Announced: Check Here
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2025 के अनुसार, कुल पास प्रतिशत 90.64% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 88.69% और लड़कियों का पास प्रतिशत 92.42% दर्ज किया गया। इस साल कुल 17,686 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
गोवा बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को पोर्टल पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
गोवा बोर्ड 2025 परीक्षा में कुल 17,686 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां शामिल थीं। गोवा बोर्ड एचएसएससी 2025 मार्कशीट 29 मार्च, 2025 से स्कूल लॉगिन से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
गोवा बोर्ड कक्षा 12 की मार्कशीट स्कूलों द्वारा service1.gbshse.in स्कूल लॉगिन से डाउनलोड की जा सकती है। इसमें छात्र का नाम, सीट नंबर, पिता का नाम, विषयों में अंक, ग्रेड और पास या फेल की जानकारी होगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके गोवा बोर्ड एचएसएससी 12वीं परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-