Santosh Kumar | January 1, 2025 | 04:44 PM IST | 1 min read
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की कल यानी 2 जनवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की ने परीक्षा तिथि की घोषणा पहले ही कर दी है। गेट 2025 का आयोजन 1 फरवरी से किया जाएगा।
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी। गेट 2025 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी रुड़की 19 मार्च, 2025 को गेट 2025 परिणाम जारी करेगा। गेट 2025 में 30 टेस्ट पेपर आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर गेट परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।
गेट 2025 परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2025 के साथ मूल आईडी प्रमाण लाना आवश्यक है। गेट एडमिट कार्ड 2025 के बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गेट 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, गेट पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा दिवस के निर्देश उल्लेखित होंगे।
अगर उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2025 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे तुरंत संस्थान को सूचित कर सकते हैं और उसमें सुधार करवा सकते हैं। गेट 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई के बीच जारी किया जा सकता है।