GATE 2026 Admit Card Live: गेट एडमिट कार्ड आज नहीं होगा जारी @gate2026.iitg.ac.in; नई तिथि, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 2, 2026 | 10:52 PM IST | 2 mins read
गेट 2026 एडमिट कार्ड पहले 2 जनवरी को जारी किया जाना था। आईआईटी गुवाहाटी ने अभी तक हाल टिकट जारी करने की नई तिथि घोषित नहीं की है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि अज्ञात कारणों के चलते स्थगित कर दी है। गेट 2026 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड की नई तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए गेट 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो शिफ्टों में किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर नामांकन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से गेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर गेट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
गेट एग्जाम 2026 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय, पेपर कोड और केटेगरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को गेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
गेट 2026 परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी संस्थानों में एमटेक, एमएस और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। गेट स्कोर परिणाम घोषित होने की तिथि से 3 वर्ष के लिए वैध होता है। गेट अंकों का उपयोग सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) में भर्ती के लिए भी किया जाता है।
GATE Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार गेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- गेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- गेट एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
January 2, 2026 | 10:52 PM IST
GATE 2026 Admit Card: परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
एग्जाम के दिन, कैंडिडेट्स को अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा।
January 2, 2026 | 09:19 PM IST
GATE Dates 2026: गेट 2026 ब्रांच-वाइज परीक्षा की डेट्स जारी
गेट 2026 ब्रांच-वाइज परीक्षा की डेट्स और शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें सब्जेक्ट्स को अलग-अलग स्लॉट्स में बांटा है।
January 2, 2026 | 07:26 PM IST
GATE Exam Dates 2026: गेट एग्जाम डेट 2026
एमटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए गेट 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो शिफ्टों में किया जाएगा।
January 2, 2026 | 06:06 PM IST
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉगिन क्रेडेंशियल
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
January 2, 2026 | 03:57 PM IST
क्या GATE 2026 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है?
नहीं, GATE 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि पहले 2 जनवरी 2026 तय की गई थी, जिसे अब स्थगित कर दी गई है। नई तिथि जल्द जारी की जाएगी।
January 2, 2026 | 02:52 PM IST
GATE Admit Card 2026: गेट परीक्षा क्या है?
गेट परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी संस्थानों में एमटेक, एमएस और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
January 2, 2026 | 01:50 PM IST
Graduate Aptitude Test in Engineering 2026 admit card: गेट 2026 परीक्षा विवरण
| विवरण | तिथि |
|---|---|
|
परीक्षा का नाम |
इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) 2026 |
|
संचालन निकाय |
आईआईटी गुवाहाटी |
|
एडमिट कार्ड की स्थिति |
स्थगित - नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी |
|
मूल प्रवेश पत्र की तिथि |
2 जनवरी, 2026 |
|
परीक्षा तिथियां |
7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 |
|
परिणाम घोषणा |
19 मार्च, 2026 |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
gate2026.iitg.ac.in |
January 2, 2026 | 12:51 PM IST
gate 2026 exam date: गेट 2026 परीक्षा फरवरी में होगी
गेट 2026 परीक्षा फरवरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IITG) द्वारा IISc बेंगलुरु और सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के सहयोग से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) की ओर से संचालित की जाएगी।
January 2, 2026 | 11:53 AM IST
GATE 2026 admit card postponed: गेट एडमिट कार्ड में देरी
आधिकारिक बयान के अनुसार, “GATE 2026 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि स्थगित कर दी गई है। संशोधित तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं, मॉक टेस्ट के लिंक भी अब उपलब्ध हैं।”
January 2, 2026 | 11:41 AM IST
gate 2026 admit card release date: गेट एडमिट कार्ड 2026
गेट 2026 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर उपलब्ध होगा। जिसे कैंडिडेट लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
January 2, 2026 | 11:40 AM IST
gate 2026 exam dates: गेट 2026 परीक्षा तिथि
गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को दो शिफ्टों में तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एमटेक प्रवेश के लिए गेट 2026 में शामिल हो सकते हैं।
January 2, 2026 | 11:40 AM IST
GATE 2026 Admit Card Live: क्या गेट एडमिट कार्ड आज जारी होगा?
नहीं, आईआईटी गुवाहाटी ने गेट 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की 2 जनवरी की तिथि स्थगित कर दी है। गेट 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज