GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए कल खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो, जानें आवेदन प्रक्रिया, लास्ट डेट
Santosh Kumar | August 23, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की कल यानी 24 अगस्त को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगा। योग्य उम्मीदवार पंजीकरण लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के जरिए गेट 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है। वे उम्मीदवार जो किसी भी स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे या अंतिम वर्ष में हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में कोई मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे गेट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2025 Exam Date: गेट 2025 परीक्षा तिथि
गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
Also read GATE 2025: गेट 2025 आधिकारिक ब्रोशर gate2025.iitr.ac.in पर जारी, पंजीकरण 24 अगस्त से होगा शुरू
गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गेट 2025 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
GATE 2025 Registration Date: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में GATE 2025 के लिए आवेदन शुल्क विवरण देख सकते हैं-
|
वर्ग |
बिना विलंब शुल्क |
विलंब शुल्क के साथ |
|---|---|---|
|
महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
900 |
1400 |
|
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
1800 |
2300 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार