GATE 2025 Exam: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा कल, गाइडलाइंस, एडमिट कार्ड; शिफ्ट टाइमिंग्स
Saurabh Pandey | January 31, 2025 | 01:09 PM IST | 2 mins read
गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जनवरी, 2025 को जारी किए गए थे, जिसे उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा (गेट) 2025 परीक्षा के आयोजन का जिम्मा इस वर्ष आईआईटी रूड़की पर है। गेट परीक्षा कल यानी 1 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रमाण तैयार रख लें, जिससे कि उन्हें परीक्षा के दिन किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 जनवरी, 2025 को जारी किए गए थे, जिसे उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2025 Exam: परीक्षा तिथि
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट परीक्षा 3 घंटे की अवधि के साथ कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार 30 विषयों में से दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
गेट परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू), मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (एमएसक्यू), न्यूमेरिकल आंसर टाइप (एनएटी) प्रश्न और उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
GATE 2025 Exam: परीक्षा टाइमिंग्स
गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक CS1, AG, MA पेपर के लिए होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक CS2, NM, MT, TF, IN पेपर आयोजित किए जाएंगे।
GATE 2025: परीक्षा गाइडलाइंस
- गेट परीक्षा के लिए एक उम्मीदवार 30 टेस्ट पेपरों में से एक या दो के लिए उपस्थित हो सकता है।
- परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर एक वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान इसका उपयोग करना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर व्यक्तिगत कैलकुलेटर, घड़ियां, वॉलेट, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण की अनुमति नहीं है।
- अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में कोई किताब, चार्ट, टेबल, ढीली शीट ,कागज ,डेटा या हैंडबुक ,पाउच या बॉक्स नहीं ला सकते।
- ऐसी वस्तुओं के पास पाए जाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- GATE अधिकारी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
- अभ्यर्थियों को रफ कार्य के लिए स्क्रिबल पैड मिलेगा। उम्मीदवार किसी भी समय केवल एक स्क्रिबल पैड रख सकता है।
- इसका इस्तेमाल करने से पहले उन्हें इस पर अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा।
Also read NTA Exams 2025: जेईई मेन सत्र-1 में 94.4% और यूजीसी नेट परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज, आंकड़े जारी
GATE क्या है?
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, साइंस, आर्किटेक्चर और मानविकी जैसे क्षेत्रों में मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में रोजगार के लिए प्रवेश लेने की अनुमति देती है।
राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (एनसीबी), उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से परीक्षा हर बार आईआईएससी बेंगलुरु और सात आईआईटी (आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर), आईआईटी मद्रास, और आईआईटी रूड़की द्वारा आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार