GATE 2025: गेट आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो gate2025.iitr.ac.in पर खुली, आखिरी तिथि और परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | October 31, 2024 | 01:38 PM IST | 2 mins read
गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को सीबीटी मोड में प्रत्येक परीक्षा दिवस के दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया आज यानी 31 अक्टूबर से शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से अपने GATE आवेदन फॉर्म 2025 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
गेट 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। GATE 2025 आवेदन सुधार विंडो 6 नवंबर, 2024 तक खुली रहेगा। गेट शेड्यूल के अनुसार, GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार GATE 2025 करेक्शन विंडो के माध्यम से श्रेणी, पेपर, परीक्षा शहर में बदलाव कर सकेंगे। इसके अलावा, एक अतिरिक्त टेस्ट पेपर जोड़ सकेंगे या व्यक्तिगत विवरण अपडेट कर सकेंगे। GATE 2025 एडमिट कार्ड 2 जनवरी को और परिणाम 19 मार्च, 2025 को जारी किया जाएगा।
गेट 2025 एग्जाम प्रत्येक परीक्षा दिवस में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कराई जाएगी। गेट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए गेट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
GATE 2025 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। गेट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एक उम्मीदवार दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेटों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और भारत भर के अन्य संस्थानों/विश्वविद्यालयों में MTech और सीधे PhD प्रवेश के लिए गेट का आयोजन किया जाता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) और राज्य बिजली बोर्ड (SEB) ग्रुप C-स्तर के पदों के लिए प्रशिक्षु इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की भर्ती हेतु गेट स्कोर स्वीकार करते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल