GATE 2024 Scorecard: गेट परीक्षा स्कोरकार्ड gate2024.iisc.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | March 23, 2024 | 06:16 PM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। संस्थान द्वारा परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम पहले ही जारी कर दिया गया है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2024) परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि संस्थान गेट परीक्षा परिणाम 2024 पहले ही जारी कर चुका है।
गेट परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोर कार्ड केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा जिनका अंक उस परीक्षा के एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कट-ऑफ से अधिक है।
IISc ने गेट परीक्षा परिणाम 16 मार्च को जारी किया था। GATE Result 2024 संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, उम्मीदवार पोर्टल पर गेट ऑल इंडिया रैंक और कटऑफ अंक भी देख सकते हैं।
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 फरवरी को प्रकाशित की गई थी और आपत्ति विंडो 22 से 25 फरवरी के बीच खुली थी। बता दें कि इस साल, IISc ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
GATE 2024 Scorecard: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE 2024 Scorecard डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे GATE 2024 Scorecard Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आपको बता दें कि एक अच्छा GATE स्कोर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाने में सहायक होता है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को विशेष संस्थान कि गेट कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच