Trusted Source Image

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव, bsebinter.org पर मिलेगा परिणाम

Santosh Kumar | March 23, 2024 | 04:11 PM IST | 1 min read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पांच साल में सबसे बेहतर (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पांच साल में सबसे बेहतर (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के 12वीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम का लिंक bsebinter.org एक्टिव कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।

After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options

Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEEBoards & NEET

बीएसईबी प्रमुख आनंद किशोर ने परिणाम की घोषणा करते हुए कहा कि Bihar Board 12th Result 2024 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है। पिछले पांच वर्षों की तुलना में, पटना बोर्ड ने सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल थे।

जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी ने बताया कि आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक 88.84 फीसदी छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत करीब 85 रहा है।

Also readBihar Board 12th Result 2024 (Out) Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट घोषित, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर्स देखें

Bihar Board 12th Result: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देख सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebinter.org पर जाएं।
  • यहां एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर, रोल कोड और पासवर्ड डालें।
  • सबमिट करने के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे विस्तार से जांच लें और डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications