GATE 2024 Score Card: गेट स्कोरकार्ड 23 मार्च को gate2024.iisc.ac.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 22, 2024 | 06:13 PM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस साल, IISc ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी। गेट 2024 रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया गया था।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर (आईआईएससी बैंगलोर) कल यानी 23 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 स्कोर कार्ड जारी करेगा। गेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आईआईएससी बैंगलोर ने 14 मार्च को गेट फाइनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद 16 मार्च को गेट रिजल्ट 2024 जारी किया गया था। इस साल IISc Bangalore ने 30 पेपरों के लिए GATE 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं होगी जारी
परीक्षा अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि जिन छात्रों ने GATE 2024 पास किया है, वे स्कोर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आईआईएससी बैंगलोर की तरफ से स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। परीक्षार्थियों को भविष्य में उपयोग के लिए स्कोर कार्ड का एक प्रिंटआउट संभाल कर रखना होगा।
जो छात्र 31 मई से 31 दिसंबर के बीच GATE 2024 स्कोर कार्ड डाउनलोड करेंगे, उन्हें प्रति टेस्ट पेपर 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 1 जनवरी, 2025 से, IISc बैंगलोर स्कोर कार्ड जारी नहीं करेगा।
गौरतलब है कि आईआईटी के लिए प्रवेश प्रक्रिया सीओएपी के माध्यम से की जाती है, जबकि एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, और आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश सीसीएमटी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
GATE 2024 स्कोर कार्ड डिटेल
GATE 2024 स्कोर कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, माता-पिता का नाम, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा पत्र, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, GATE स्कोर, प्राप्त अंक, अखिल भारतीय रैंक, उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या और योग्यता जैसे विवरण होंगे।
Also read GATE 2024 Final Answer Key: गेट फाइनल आंसर की gate2024.iisc.ac.in पर जारी
Gate 2024 Score Card pdf Download करने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- अब GOAPS लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नामांकन नंबर/ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब स्कोरकार्ड सेव कर इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’