FMGE EC 2025 Registration: एफएमजीई ईसी रजिस्ट्रेशन विंडो आज शाम 6 बजे होगी बंद; आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | September 29, 2025 | 10:33 AM IST | 1 min read
एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल मेडिकल कमीशन से पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा 29 सितंबर को शाम 6:00 बजे विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा पात्रता प्रमाणपत्र 2025 (FMGE EC 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in के माध्यम से एफएमजीई ईसी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल मेडिकल कमीशन से पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। किसी विदेशी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने वाले भारतीय नागरिकों को भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण करना होगी।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “यदि उम्मीदवार को अपने ईसी आवेदन में कोई समस्या आती है, तो वे eligibility.regn@nmc.org.in या eligibility@nmc.org.in पर ईमेल के जरिए एनएमसी से संपर्क कर सकते हैं।” बता दें, एनएमसी ने अभी तक एफएमजीई स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथियों की घोषणा नहीं की है।
एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा भारतीय नागरिकों या विदेशी चिकित्सा योग्यता वाले भारत के प्रवासी नागरिकों (ओसीआई) के लिए आयोजित की जाती है। जिन्होंने विदेशी संस्थानों से चिकित्सा की डिग्री प्राप्त की है और भारत में चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने पात्रता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एनएमसी को पहले ही आवेदन पेश कर दिया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को एमएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
FMGE EC Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एफएमजीई ईसी के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर विजिट करें।
- एफएमजीई पात्रता प्रमाणपत्र 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से आवेदन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच