Delhi School Nursery Admissions 2024-25: दिल्ली स्कूल नर्सरी प्रवेश 2024-25 की पहली सूची आज होगी जारी
Abhay Pratap Singh | January 12, 2024 | 09:50 AM IST | 1 min read
माता-पिता और अभिभावक स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2024-25 की पहली मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे। केजी के लिए अधिकतम आयु 4 वर्ष व कक्षा 1 के लिए 5 वर्ष है।
नई दिल्ली: दिल्ली में निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूल नर्सरी, प्री-प्राइमरी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए पहली सूची आज जारी की जाएगी। माता-पिता और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर Delhi Nursery Admissions 2024-25 की पहली मेरिट लिस्ट की जांच कर सकेंगे।
शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अनुसार दिल्ली द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम में पहली मेरिट सूची जारी करने की तारीख की जानकारी दी गई थी। अभिभावक अपने बच्चों के जारी अंक के संबंध में प्रश्नों का समाधान 13 से 22 जनवरी के बीच लिखित, ईमेल या मौखिक के माध्यम से कर सकते हैं।
दिल्ली नर्सरी प्रवेश की दूसरी सूची 29 जनवरी को जारी की जाएगी। जरूरत के अनुसार बाद की प्रवेश सूचियां 2 फरवरी को घोषित होगी। दिल्ली में 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए नर्सरी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 8 मार्च को समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जा सकते हैं।
दिल्ली नर्सरी, केजी व कक्षा 1 प्रवेश 2024-25: अधिसूचना
- जिन बच्चों की उम्र 31 मार्च 2024 तक तीन वर्ष से अधिक नहीं है वे नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
- दिल्ली डीओई ने सूचित किया कि केजी के लिए अधिकतम आयु सीमा चार वर्ष और कक्षा 1 के लिए आयु सीमा पांच वर्ष है।
- निदेशालय ने स्कूलों को गैर-वापसी प्रवेश पंजीकरण शुल्क के रूप में केवल 25 रुपये लेने की अनुमति दी और कहा कि प्रॉस्पेक्टस की खरीद वैकल्पिक है।
अगली खबर
]SSC SI Delhi Police & CAPF Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ 2023 उत्तर कुंजी ssc.nic.in पर जारी
Staff Selection Commission ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2023 सब-इंस्पेक्ट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार किसी प्रकार की विसंगति होने पर 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान कर चुनौती दे सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल